महुआ शराब संग वार्ड सदस्य का पुत्र गिफ्तार
थाना क्षेत्र के परनाडाबर गांव में मंगलवार की सुबह पुलिस ने छापामारी कर महुआ शराब के साथ वार्ड सदस्य गणेश मांझी के पुत्र सुनील मांझी को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jun 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 03:01 AM (IST)
नवादा। थाना क्षेत्र के परनाडाबर गांव में मंगलवार की सुबह पुलिस ने छापामारी कर महुआ शराब के साथ वार्ड सदस्य गणेश मांझी के पुत्र सुनील मांझी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुनील अपने अन्य साथियों के साथ शराब का सेवन कर रहा है। इसके बाद तत्काल छापामारी की गई। जिसमें सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया और पांच लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। हालांकि छापामारी के क्रम में पांच अन्य लोग भागने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेजा जा रहा है। फरार होने वाले अन्य पांचों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें