केंद्र की योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार
प्रखंड भाजपा की बैठक शुक्रवार को गोला बाजार में जिला प्रभारी रामपदारथ ¨सह एवं पंकज कुमार की देखरेख में हुई।
नवादा। प्रखंड भाजपा की बैठक शुक्रवार को गोला बाजार में जिला प्रभारी रामपदारथ ¨सह एवं पंकज कुमार की देखरेख में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किए जाने पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। केन्द्र सरकार की चल रही विभिन्न जनसरोकार की योजनाओं पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को बताने का निर्देश दिया गया। जिला प्रभारी ने कहा कि केन्द्र सरकार की चल रही सारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं है। यह भी लोग नहीं जानते कि कौन सी योजना योजना केन्द्र सरकार की है और प्रदेश सरकार का। लोग योजनाओं के बारे में गुमराह हो रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं चल रहा है कि यह काम कौन कर रहा है। इसलिए इसकी जानकारी आम लोगों को देना बहुत ही आवश्यक हो गया है। काम केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है और इसका श्रेय प्रदेश सरकार ले रही है। मौके पर रंजीत यादव, पावस ¨सह, अमित कुमार, देवेन्द्र ¨सह, मिथिलेश ¨सह, रविन्द्र पासवान, उपेन्द्र ¨सह, मीठु ¨सह आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक ¨सह ने की।