डायन नाचने वाला ओझा गिरफ्तार
मां चामुंडा मंदिर रूपौ के प्रांगण में शनिवार को हंगामा मचा रहे एक सिरफिरे भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नवादा। मां चामुंडा मंदिर रूपौ के प्रांगण में शनिवार को हंगामा मचा रहे एक सिरफिरे भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अकबरपुर थाना क्षेत्र के महेशडीह गांव का विष्णुदेव यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार भगत चामुंडा मंदिर प्रांगण में क्षेत्र के डायनों को नचाने की बात कर रहा था। जिसके
कारण आसपास के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए हंगामा बढ़ता जा रहा था। तभी इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले भगत को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष टीला उरांव ने बताया कि उक्त व्यक्ति के द्वारा आसमाजिक कार्य कर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला रहा था। अगर मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी।