हर आम-खास पर रहेगी प्रशासन की नजर
नवादा। सरस्वती पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा विधि व्यव
नवादा। सरस्वती पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा विधि व्यवस्था संधारित कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम मनोज कुमार एवं एसपी विकास बर्मन ने इस बाबत संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर 336 दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को 12 फरवरी को अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर ससमय पहुंचने और सूचना अपने संबंधित अनुमंडल दंडाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया है। उन्होंने दोनों अनुमंडलों के एसडीएम व एसडीपीओ को विधि-व्यवस्था की ²ष्टिकोण से पूरे त्योहार के दौरान सक्रिय रहकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। विशेषकर असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर धारा 505 (2) भारतीय दंड विधान के तहत गिरफ्तारी की जा सकती है। समाहरणालय में 24 घंटे कार्य करने वाली जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसके वरीय प्रभारी अपर समाहत्र्ता महर्षि राम बनाये गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 06324-212253 है। तीन पालियों में प्रति पाली दो-दो दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी कुल 24 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए 13 दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है जो लगातार वरीय पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पर्क में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल, लाठी बल, ब्रजवाहन एवं अश्रुगैस दस्ते की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। विद्युत संबंधी किसी प्रकार की समस्या, दुर्घटना के लिए 7033095811/7033095812 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मी सहित आवश्यक दवाईयों के साथ एक एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात रहेगा, जिसकी प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है। पूरे त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उप विकास आयुक्त एसएम कैसर सुल्तान (मो. नं0-9431818353) एवं संजय कुमार पाण्डेय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मो. नं0-9431800102) रहेंगे।