मगध प्रमंडलीय आर्य महासम्मेलन शुरू
अकबरपुर,नवादा। अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को मगध प्रमंडली
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 06:59 PM (IST)
अकबरपुर,नवादा। अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को मगध प्रमंडलीय आर्य महासम्मेलन सह चतुवेर्द शतकम महायज्ञ की शुरूआत हुई। इससे पहले बाजार में शोभा यात्रा निकाली गई। महायज्ञ में दूर-दूर से आये हुए विद्वानों ने हिस्सा लिया। इस यज्ञ में योग, आयुर्वेद, एक्युप्रेशर, नेचुरोपैथ आदि से संबंधित जानकारी लोगों को दी जायेगी। यज्ञ में भजनोपदेश के लिए बहन संगीता आर्य सहारनपुर, भजन गायक पंडित भीष्म जी आर्य बिजनौर, योगचार्य डा उमाशंकर आर्य द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर आर्य समाज से जुड़े कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें