सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
नवादा। नगर भवन में शुक्रवार को सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान चुनाव से
नवादा। नगर भवन में शुक्रवार को सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान चुनाव से जुड़े कई कार्यों की जानकारी दी गई। डीएम मनोज कुमार ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर व उनके पते की जानकारी ली। प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर पदाधिकारियों को कहा गया कि बूथ पर जाकर यह सुनिश्चत कर लें कि वहां पर किस कंपनी की मोबाइल सेवा काम करती है। ताकि मतदान के दिन उसी कंपनी की मोबाइल सेवा उपलब्ध हो, जिससे बूथों पर की हर गतिविधियों की सूचना प्राप्त की जा सके। मतदान केंद्रों की पहुंच पथ के बारे जानकारी प्राप्त करने को कहा गया। वोटरों की शिकायतों को निष्पादित करने को भी कहा गया। अधिकारियों का निर्देश दिया गया कि मतदान के दिन बूथों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इसे सुनिश्चत कराएं। वोटरों को डराने-धमकाने या प्रलोभन देने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने और वैसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर सदर एसडीएम राजेश कुमार, रजौली एसडीएम शंभु शरण पांडेय, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार झा सहित 153 सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित थे।