सत्संग में भाग लेना सौभाग्य की बात
नवादा। नारदीगंज इंटर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा के हिसुआ स्थित आवास में रविवार क
नवादा। नारदीगंज इंटर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा के हिसुआ स्थित आवास में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में ऋत्विक नवल दा ने ठाकुर अनुकूल चन्द्र के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्संग में भाग लेना ही सौभाग्य की बात होती है। जो व्यक्ति सत्संग में भाग लेता है उस पर ईश्वर की कृपा होती है। ठाकुर अनुकूल चन्द्र ही कलियुग में कल्कि के रूप में अवतार ले चुके हैं। ठाकुर जी के बताये रास्ते पर चलने से ही मानव का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी ने कथनानुसार घर को स्वर्ग बनाने का कार्य नारी ही कर सकती है। कलियुग में ठाकुर जी का नाम ही बढ़ने बढ़ाने का एक मात्र साधन है। सुरेश प्रसाद ¨सह, चन्द्रिका प्रसाद ¨सह,श्रीकांत दा, बजरंगी दा ने ठाकुर जी की महिमा का बखान किया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा भजन कीर्तन कर ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी को याद किया।