होमियो चिकित्सक की जयंती मनी
नवादा। जिला मुख्यालय के विजय सिनेमा रोड स्थित ओइम होमियो चिकित्सालय के प्रागंण में शनिवार को होमियो
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 08:23 PM (IST)
नवादा। जिला मुख्यालय के विजय सिनेमा रोड स्थित ओइम होमियो चिकित्सालय के प्रागंण में शनिवार को होमियो चिकित्सक स्व. शशि भूषण प्रसाद सिन्हा की 52वीं जयंती मनायी गयी। रालोसपा नेता डा. सुधीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में वक्ताओं ने स्व. सिन्हा को गरीबों का हमदर्द बताते हुए कहा कि डाक्टर का सही कर्तव्य उन्होंने जीवन पर्यत निभाने का कार्य किया। यही कारण है कि आज हमलोग उन्हें याद कर रहे हैं। मौके पर डा. एन के नवल, डा शैलेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, मो. सईद खान, अशोक कुमार सिन्हा,उमेश प्रसाद आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें