शिक्षक के प्रयास से बची छात्र की जान
नवादा। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचम्बा के एक छात्र की जान शिक्षक के प्रयास से बच गयी। पचम्ब
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 06:00 PM (IST)
नवादा। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचम्बा के एक छात्र की जान शिक्षक के प्रयास से बच गयी। पचम्बा गांव निवासी एहसान अंसारी का सात वर्षीय पुत्र द्वितीय वर्ग का छात्र था। सकूल में छुट्टी के बाद पिछले दरवाजा से निकल रहा था। इस दौरान निर्माणाधीन भवन में बिजली तार के संपर्क में आ गया। तभी विद्यालय के शिक्षक इन्द्रजीत कुमार की नजर उसपर पड़ी। उसने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए अपने पास रहे हेलमेट से छुड़ाया। फलत: उसकी जान बच गयी। बालक को इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें