Move to Jagran APP

प्रखंड में शुरू हुआ श्रीविधि धान की रोपनी

नवादा। प्रखंड के विभिन्न गावों में श्रीविधि धान की रोपाई शुक्त्रवार से शुरू हुई। इस दौरान परमा, डोहर

By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 09:08 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 09:08 PM (IST)

नवादा। प्रखंड के विभिन्न गावों में श्रीविधि धान की रोपाई शुक्त्रवार से शुरू हुई। इस दौरान परमा, डोहरा, कोशला, कहुआरा, ननौरा के अलावा मसोढ़ा पंचायत की विभिन्न गावों में अधिकारियों की देखरेख में रोपनी हुआ। परमा में किसान लक्ष्मण प्रसाद, डोहरा पंचायत के फल्डू गाव में किसान अशोक प्रसाद उर्फ विजय यादव, कोशला पंचायत की रामे में किसान उदय सिंह आदि किसानों ने अपने खेतो में श्री विधि से धान की रोपनी शुरू किया। मौके पर बीएओ अनुप कुमार व कृषि समन्वयक अभय कुमार व अन्य के माध्यम से श्रीविधि धान रोपनी के लिए रोपनहार को प्रशिक्षण दिया। रोपनहार द्वारा पंक्तिबद्ध तरीके से रोपनी की गई। अधिकारियों ने कहा श्री विधि धान की खेती करने बाले किसानों को अच्छी पैदावार होती है। इस खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों समेत रोपनहार को प्रशिक्षित किया जायेगा। बीएओ ने कहा शनिवार को पेश,हंडिया,इचुआकरणा,ओड़ो के अलावा नारदीगंज पंचायत में श्री विधि धान का रोपनी किया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.