जिले में एंबुलेंस 108 की सेवा बंद
नवादा। जिले में एंबुलेंस 108 की सेवा बंद कर दी गई है। जिसके चलते पटना रेफर होने वाले मरीजों की परेशा
By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 08:57 PM (IST)
नवादा। जिले में एंबुलेंस 108 की सेवा बंद कर दी गई है। जिसके चलते पटना रेफर होने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जाता है कि राज्य स्वास्थ्य समिति से सेवा अवधि का विस्तार नहीं किया गया है। सेवा अवधि पूरा होने के बाद एंबुलेंस 108 का परिचालन रोक दिया गया है। बता दें कि गंभीर रुप से घायल मरीजों को पटना रेफर किये जाने के बाद इसी एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाती रही है। ऐसे में इस एंबुलेंस की सेवा बंद किये जाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मरीजों को प्राइवेट एंबुलेंस किराये पर लेने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। जिसके चलते मरीजों व उनके परिजनों को अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें