नियुक्ति की माग को भूख हड़ताल आज से
नवादा। सहायक लेखापाल, तकनीकी प्रबंधक व लेखापाल पद के लिये चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मागो
By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 09:32 PM (IST)
नवादा। सहायक लेखापाल, तकनीकी प्रबंधक व लेखापाल पद के लिये चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मागों को ले सोमवार से समाहरणालय के पास भूख हड़ताल की घोषणा की है। रविन्द्र कुमार व रवि कुमार का आरोप है कि नवम्बर माह में ही इन पदों के लिये अंर्तवीक्षा के साथ चयनित अभ्यर्थियों का मेधा सूची का प्रकाशन कर उसे जिले के वेबसाइट पर डाला गया। प्रक्रिया के आठ की समाप्ति के बावजूद समाहर्ता से कई बार अनुरोध किये जाने के बावजूद अबतक नियुक्ति में टाल मटोल की प्रक्रिया के विरोध में भूख हड़ताल पर जाने के सिवाय कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है। सूचना तमाम अधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें