'नैतिक मूल्यों में कमी चिंता का विषय'
नवादा। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर वरीय नागरिक संघ कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुजु
नवादा। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर वरीय नागरिक संघ कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुजुर्गो ने स्मृति दिवस के रुप में विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई। उपस्थित लोगों ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के अध्यक्ष डा. एसएन शर्मा ने कहा कि स्वामी जी युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं। उनके संदेश आज भी महत्वपूर्ण हैं। आज युवाओं में नैतिक मूल्यों में घोर कमी आई है। जो चिंता का विषय है। बुजुर्गो ने सफलता के लिए शुद्धता, दृढ़ता और धैर्य पर जोर दिया। केंद्र सरकार से सभी विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद की जीवनी और संदेशों को पाठ्यक्रमों में लागू कराने की मांग की। मौके पर डा. ओंकार निराला, अंजनी कुमार दीक्षित, मुन्द्रिका सिंह, कार्यानंद शर्मा, बच्चू सिंह, शिव बालक महतो, गोपाल शरण, शारदा पांडेय, गौरी शंकर आदि उपस्थित थे।