समकालीन अभियान में हत्याभियुक्त समेत कई गिरफ्तार
संवाद सहयोगी,नवादा: बिहार विधान परिषद चुनाव के पूर्व फरार अपराधियों के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा चला
संवाद सहयोगी,नवादा: बिहार विधान परिषद चुनाव के पूर्व फरार अपराधियों के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष छापामारी के अभियान के अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। गुरुवार की देर रात जिले में चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में हत्याभियुक्त समेत दुष्कर्म के कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। हालांकि नगर थाना थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने मात्र दो को गिरफ्तार किया जबकि सर्वाधिक वारंट इसी थाने में पड़े हैं। सर्वाधिक ग्यारह गिरफ्तारी नारदीगंज थाने ने की है। अकबरपुर थानाध्यक्ष उमाशकर प्रसाद ने देवरा में हत्याभियुक्त गागो चौधरी, छोटकी अमावा के स्थायी वारंटी श्रवण कुमार व मेयापुर के श्रवण राजवंशी, हिसुआ थानाध्यक्ष संजय कुमार ने उत्पाद अधिनियम के दयालीबिगहा के नीतीश सिंह, गोविन्दपुर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने करहरी में छेड़छाड़ के आरोपी मुकेश कुमार व बब्लू कुमार समेत पाच,रजौली थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने चितरकोली से खुशी यादव व हरदिया सेक्टर ए में विजय सिंह, शहपुर ओपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने महरथ से हरेराम सिंह व निम्बुआ पर से गागु महतो, नरहट थानाध्यक्ष रवि पासवान ने दो, सीतामढ़ी थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने तीन,धमौल थानाध्यक्ष ने दो, कादिरगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने तीन, काशीचक थानाध्यक्ष ने दो, मेसकौर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दो, पकरीबरावा थानाध्यक्ष ने सात,सिरदला थानाध्यक्ष श्रीकात कुमार ने छह,वारिसलीगंज थानाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने चार,नारदीगंज थानाध्यक्ष ने ग्यारह व बुन्देलखंड थानाध्यक्ष मो. शाजिद अख्तर ने दहेज हत्याभियुक्त एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस द्वारा निरंतर चलाये जा रहे छापामारी अभियान से फरार चल रहे अभियुक्तों में हड़कम्प है।