अंजनी नगर व संजीव रजौली के नए थानाध्यक्ष
संवाद सहयोगी,नवादा: जिले के दो पुलिस निरीक्षकों का तबादला मगध पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर किया गय
By Edited By: Published: Tue, 28 Apr 2015 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2015 06:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी,नवादा: जिले के दो पुलिस निरीक्षकों का तबादला मगध पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर किया गया है। एसपी डा.परवेज अख्तर के अनुसार पटना उच्च न्यायालय के अवमानना के मामले में रजौली थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के निलम्बन के पश्चात ऐसा करना आवश्यक हो गया था। आदेश के आलोक में नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता का तबादला रजौली थानाध्यक्ष के पद पर किया गया है। वहीं हिसुआ अंचल में कार्यरत इंस्पेक्टर अंजनी कुमार को नगर थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। हिसुआ अंचल पुलिस निरीक्षक पद पर फिलहाल किसी की नियुक्ति नहीं की गयी है। इससे संबंधित आदेश निर्गत करते हुए दोनों को अपने-अपने स्थान पर योगदान के आदेश निर्गत किये गये हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें