बच्चों के झगड़े में कई जख्मी, आठ को जेल
संवाद सूत्र,पकरीबरावा(नवादा) : प्रखंड मुख्यालय के पकरी गाव में ईदगाह पुल के समीप शनिवार को दो गुट
संवाद सूत्र,पकरीबरावा(नवादा) :
प्रखंड मुख्यालय के पकरी गाव में ईदगाह पुल के समीप शनिवार को दो गुटों में हुए झगड़े में चार लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को पकरीबरावा स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। इस मामले को लेकर एक गुट के मो. सरताज खा ने पकरीबरावा थाना में लिखित आवेदन देकर गाव के ही जमील अंसारी,प्रवेज अंसारी,महफुज अंसारी,सलमान अंसारी एवं मुस्ताक अंसारी के विरुद्ध काड संख्या 49/15 दर्ज कराया। वहीं दूसरे गुट के जीमल अंसारी ने गाव के ही सरताज खा,मो. सारिक खा तथा मो. शहनबाज खा को अभियुक्त बनाया। दोनों गुटों ने बच्चे के विवाद में एक-दूसरे पर जानलेवा हमला की शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों काडों में नामजद अभियुक्तों को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया। सभी को रविवार को नवादा न्यायालय भेज दिया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने दी है।