शस्त्रों का भौतिक सत्यापन शुरू
संवाद सूत्र, नवादा : होली पर्व के मद्देनजर जिले में शस्त्रों का सत्यापन करने का कार्य शुरु कर दिय
संवाद सूत्र, नवादा :
होली पर्व के मद्देनजर जिले में शस्त्रों का सत्यापन करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। सोमवार से जिले के सभी प्रखंडों में शस्त्रों का सत्यापन संबंधित थाना में शुरू किया गया। नगर थाना में सीओ जितेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में शस्त्र लाइसेंस धारकों ने अपने-अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराया। इस दौरान लाइसेंस धारियों की भीड़ लगी रही। बारी-बारी से उपस्थित लोगों के शस्त्रों का सत्यापन किया गया। शस्त्र सत्यापन का कार्य मंगलवार को भी किया जाएगा।
रजौली में थाना परिसर में सीओ अरविन्द कुमार सिंह ने ग्यारह शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस मौके पर एसआई श्याम नारायण चौधरी ने बताया कि शस्त्र चालू है या डेड है इसका भी सत्यापन किया गया। एसआई ने बताया कि प्रखण्ड क्षेत्र में 63 लाइसेंसी शस्त्र है। सोमवार को मात्र ग्यारह शस्त्र धारक ही अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराया। नारदीगंज में होली पर्व के मद्देनजर थाना परिसर में सोमवार को शस्त्रधारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन हुआ। सीओ अजय कुमार की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के 20 शस्त्रधारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी शस्त्रों का सत्यापन होगा। उन्होंने कहा शस्त्र का सत्यापन नहीं कराने बाले शस्त्रधारकों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार उपस्थित थे।