नजराना मागने पर प्राचार्य ने एमडीएम किया बंद
संवाद सूत्र, रजौली (नवादा): महियारा प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य से विद्यालय में एमडीएम बंद कर दिय
संवाद सूत्र, रजौली (नवादा): महियारा प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य से विद्यालय में एमडीएम बंद कर दिया है। वजह शिक्षा समिति के सचिव द्वारा नजराना मांगा जाना बताया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को उनका हक नहीं मिल रहा है।
बताया जाता है कि शिक्षा समिति के सचिव सुलोचना कुमारी के पति सुरेश प्रसाद प्राचार्य मनोज कुमार पर प्रतिमाह नाजायज राशि देने के लिए दबाव बना रहे थे। क्षुब्ध प्राचार्य ने उक्त विद्यालय में 25 फरवरी से एमडीएम बंद कर दिया। और इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारी को दे दी। प्राचार्य ने कहा कि पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि जब विद्यालय में वितरण की जा रही है तब भी सचिव पति अकारण अव्यवस्था पैदा करना चाह रहे हैं। राशि गबन करने की भ्रामक सूचना बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को भी दिया। शुक्रवार को जिला से जाच दल भी विद्यालय पहुंची। जाच में सबकुछ सामान्य पाया गया।