विकलाग महिला को पीटा
संवाद सूत्र, रजौली(नवादा): प्रखंड के महियारा गाव में बेर तोड़ने को लेकर दो सगे भाईयों के बीच विवाद हु
By Edited By: Published: Tue, 24 Feb 2015 06:03 PM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2015 06:03 PM (IST)
संवाद सूत्र, रजौली(नवादा): प्रखंड के महियारा गाव में बेर तोड़ने को लेकर दो सगे भाईयों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद रमेश राम, उनकी पत्नी मीना देवी एवं पुत्रों नौलेश राजवंशी, नीरज राजवंशी, दानो राजवंशी ने अपनी चाची दिनेश राम की विकलाग पत्नी शकुन्तला देवी व उसकी विवाहित बेटी कृति कुमारी को बुरी तरह से पीट दिया। सूचना शकुन्तला देवी ने रजौली थाना को देकर रक्षा की गुहार लगाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया की सूचना के बाद उक्त गाव में पुलिस दल को भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें