मारपीट में मुखिया समेत तीन गिरफ्तार
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 01:06 AM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 01:06 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नवादा :
अकबरपुर थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में रविवार की सुबह हुई मारपीट को लेकर मुखिया कंचन कुमार समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। बताया जाता है कि मुखिया द्वारा घर की टंकी से पानी गिराने को ले पड़ोसी होमगार्ड जवान शिवदानी सिंह से विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया तो दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी हो गये। घायलों को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इस बाबत दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। दर्ज प्राथमिकी संख्या 270 व 271/14 के आलोक में थानाध्यक्ष रूपनारायण ने मुखिया, होमगार्ड जवान व उनके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें