Move to Jagran APP

सूबे में जंगलराज कायम : प्रेम

By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 01:05 AM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 01:05 AM (IST)
सूबे में जंगलराज कायम : प्रेम

संवाद सूत्र, नवादा : सूबे में दोबारा जंगलराज कायम हो गया है। अपराध में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी महादलितों पर जुल्म बरपाया जा रहा है। उक्त बातें शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री व भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहीं। वे बिहार बचाओ-बिहार बनाओ अभियान के तहत नवादा पहुंचे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सूबे में बढ़ते अपराध पर न्यायालय की टिपण्णी आ रही है। महा गठबंधन को ठगबंधन बताया। कहा कि जदयू, राजद व कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद बिहार का विकास दर आधा हो गया है। जब भाजपा बिहार की सत्ता में जदयू के साथ थी तो बिहार विकास की ऊंचाइयों को छू रहा था। विभागों की मानिटरिंग हो रही थी। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 40 हजार 100 करोड़ रुपये का बजट पारित हुआ। इसके छह माह बीत गये हैं लेकिन खर्च महज 20 फीसदी हुये। धरातल पर काम नहीं हो रहा है। पार्टी का एलान है कि बिहार बचाओ-बिहार बनाओ अभियान के तहत जनता को गोलबंद किया जाएगा। श्रीकुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार सूबे में शराब की नदी बहा रही है। भाजपा की सरकार बनने पर दूध की नदी बहायी जाएगी। लोगों को डेयरी प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार में रहते भाजपा ने शराब की दुकानें खोले जाने का कैबिनेट बैठक में विरोध किया था। लेकिन नीतीश नहीं माने। केंद्र सरकार के कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि पूरी दुनिया में पीएम मोदी का डंका बज रहा है। पूरे देश में बैंक से वंचित लोगों का जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाया जा रहा है। इंदिरा आवास की राशि बढ़ा दी गई। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। नेतृत्व पर पार्टी की संसदीय बोर्ड निर्णय लेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार, रजौली विधायक कन्हैया कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, महामंत्री नरेश वर्मा, राजेश कुमार श्री, बिट्टू शर्मा, मनोज चंद्रवंशी, प्रताप रंजन, रंजय कुमार, अरविंद गुप्ता, सुरेश सिंह, नवल सिंह, विकास कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। देर शाम प्रजातंत्र चौक पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री श्री कुमार ने राज्य सरकार की जमकर खिंचाई की। मौके पर संजय कुमार मुन्ना, राधेश्याम चौधरी, सतीश सिन्हा, विनोद भदानी, भोला मालाकार, जयप्रकाश राम, सूर्यनाराण गुप्ता आदि उपस्थित थे।

-----

- राज्य सरकार पर साधा निशाना

पकरीबरावां : बिहार बचाओ बिहार बनाओ अभियान के तहत शुक्रवार को पकरीबरावां पहुंचे पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वर्तमान सरकार मात्र कठपुतली बन कर रह गई है। मौके पर विधायक कन्हैया कुमार, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, चन्द्रिका प्रसाद सिंह, सुदामा चौहान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। दूसरी ओर काशीचक में भी उन्होंने सभा को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.