लाल वारंटी समेत कई गिरफ्तार
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 01:05 AM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 01:05 AM (IST)
संवाद सहयोगी,नवादा :
पुलिस कप्तान के निर्देश पर फरार अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गये पाच दिवसीय अभियान के अंतिम चरण में अधिकारियों के जोश ठंडे पड़ गये। अधिकाश थानाध्यक्षों ने गिरफ्तारी में रुचि नहीं दिखाई। नारदीगंज थानाघ्यक्ष राजकुमार चौधरी ने पड़रिया गाव में छापामारी कर स्थायी लाल वारंटी गोवर्द्धन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिरदला थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने 9, मेसकौर थानाध्यक्ष राकेश रौशन ने 7 को गिरफ्तार किया। जबकि रजौली,अकबरपुर व गोविन्दपुर थानाध्यक्ष समेत कई ने गिरफ्तारी में रुचि ही नहीं दिखायी। इस बीच एसपी चन्द्रिका प्रसाद ने बताया कि कुल मिलाकर अभियान के अच्छे परिणाम सामने आये हैं। जिससे लम्बित वादों के निष्पादन में सहायता मिलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें