घास काटने पर मारपीट में दो जख्मी
By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 01:02 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 01:02 AM (IST)
संवाद सूत्र, रजौली (नवादा):
थानाक्षेत्र के फरका बुजुर्ग पंचायत की गागन व मानडीह के मुहाने पर सरकारी भूमि पर लगा घास को काटने की बात पर विवाद गहरा गया। जिसमें गागन गाव के उमेश यादव एवं मानडीह के झरी यादव आपस में उलझ गए। दोनों के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों लहूलुहान हो गये। अन्य ग्रामीणों की मदद से दोनों को रजौली राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। एएसआई दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों के द्वारा थाने को सूचना दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें