प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिलाओं ने किया हंगामा
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 01:05 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 01:05 AM (IST)
संवाद सूत्र, रोह (नवादा): प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोह में मातृत्व लाभ का चेक लेने पहुंची महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि वितरण कर्ता शुभ-लाभ के चक्कर में चेक देने में देरी करते हैं। वैसे महिलाएं शात लाईन में खड़ी रही। परन्तु जब कड़कड़ाती धूप में ज्यादा देर तक खड़ा रहना पड़ा तो महिलाएं हो-हल्ला शुरू कर दी। धूप में खड़े-खड़े उनके गोद में रहे दूधमुहें बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। पर उनकी परेशानी को समझने के लिए कोई तैयार नहीं था। और कछुआ गति से वितरण का कार्य किया जा रहा था। जब महिलाएं ज्यादा उग्र होने लगी तो लोगों उन्हें शात कराया। और चेक का वितरण कराया। जानकारी के लिए बता दें कि गुरूवार को भी काफी शाम तक चेक का वितरण किया गया था। जिसके कारण लोगों को अपने-अपने घर लौटने में काफी जदोजहद करना पड़ा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें