Move to Jagran APP

आग की लपटे ने किसानों का निवाला छीना

By Edited By: Published: Wed, 23 Apr 2014 09:51 PM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2014 09:51 PM (IST)
आग की लपटे ने किसानों का निवाला छीना

संवाद सूत्र, नारदीगंज (नवादा): प्रखंड क्षेत्र में अग्निदेव का ताडव जारी है। आये दिन किसानों के निवाला को अग्निदेव अपनी आगोश में ले रहे है। मेहनत मजदूरी कर उपजाया गया अनाज व फसल घर नहीं पहुंच पा रहा है। खेत-खलिहान व घर आग की लपटों में राख हो रहा है। अग्नि पीड़ितों को प्रशासनिक स्तर पर सहायता भी नहीं मिल पा रही है। बुधवार को दोपहर में नारदीगंज थाना क्षेत्र के रामे गाव में अचुत्यांनद सिंह के खलिहान में आग लगने से 20 हजार नेवारी के साथ 50 बोझा गेहूं जलकर राख हो गया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि खलिहान के समीप बगीचा में भी आग पकड़ लिया। ग्रामीणो के प्रयास से किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को भी दी गई। फायर बिग्रेड के पहुंचने के पूर्व ही ग्रामीण आग पर काबू पा लिया। उपस्थित लोगो ने भीषण गर्मी व पछुआ हवा का परवाह किये बगैर अन्न व फसल को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक अग्निदेव लील चुके थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। इस घटना में किसान सह समाजसेवी योगेन्द्र सिंह,सुभाष सिंह,वलिराम सिंह,पवन सिंह,प्रमोद सिंह,धीरज सिंह,कौशल किशोर सिंह,भुनेश्वर मिस्त्री,रामाश्रय सिंह के बगीचा में आग लगी। जिसमें शीशम,सागवान के अलावा बास का कोठी जल गया। भीषण अग्निकाड में पंकज सिंह के खेत में लगे गेहूं भी जलकर स्वाहा हो गया। पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना सीओ को दी है। पीड़ित योगेन्द्र सिंह ने कहा कि सूचना देने के दो घंटे बाद दमकल पहुंचा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.