पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता को ले बैठक
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 12:28 AM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 12:28 AM (IST)
संवाद सूत्र, नवादा :
जिला कुष्ठ कार्यालय में शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई। जिसमें 28 अप्रैल से शुरु होने वाले पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। शहरी क्षेत्र के प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. उमेश चंद्रा व सीडीपीओ श्वेता कुमारी ने निर्देश दिया कि अभियान में कोई भी बच्चा छूटे नहीं, इसका ख्याल रखना है। द्वय अधिकारियों ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान में किसी प्रकार की कोताही नहीं की जानी चाहिए। यह अभियान 2 मई तक चलेगा। पांच वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो रोधी खुराक पिलाना है। मौके पर पुष्पा कुमारी, मधुलिका कुमारी, रेखा कुमारी समेत कई आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें