भारत विकास परिषद का मिलन समारोह आयोजित
निज प्रतिनिधि, नवादा : भारत विकास परिषद जिला इकाई का परिवार मिलन समारोह रविवार को दयाल पब्लिक स्कूल माधो बिगहा में आयोजित हुआ। समारोह में भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता भारत विकास परिषद के सदस्य तुलसी दयाल ने की। समारोह के दौरान क्विज प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर डा. अशोक कुमार ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपस में पहचान बनाना और समाज की उन्नति का प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि क्विज के माध्यम से हिन्दुस्तान की संस्कृति को बचाने की पहल की गयी है। रामायण, महाभारत आदि धार्मिक ग्रंथों की इतिहास के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस दौरान पुरुष, महिला तथा बच्चों के बीच भी प्रतियोगिता हुई। जलेबी दौड़ में प्रथम आयुश सिन्हा, द्वितीय शोरित सिन्हा, तृतीय निआशा कुमारी रही। चम्मच गोली दौड़ में प्रथम कुमारी फ्रुटी, द्वितीय स्नेहराज, तृतीय भीदुशी, महिला म्यूजिक चेयर में प्रथम प्रतिमा, द्वितीय ललिता, तृतीय निशा। पुरुष दौड़ में प्रथम संदीप कुमार चुन्नु, द्वितीय संजय, तृतीय सुधीर रहे। इस मौके पर विरेन्द्र कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, संदीप कुमार चुन्नु, मुन्ना कुमारी, पिंकी बरनवाल, चंदा जैन शिल्पी सिन्हा आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर