वार्ड सदस्यों ने की बैठक
नालंदा। प्रखंड के हसनी पंचायत में वार्ड सदस्यों ने संगठन के लिए रविवार को दयालपुर गांव में बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 03:05 AM (IST)
नालंदा। प्रखंड के हसनी पंचायत में वार्ड सदस्यों ने संगठन के लिए रविवार को दयालपुर गांव में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता वार्ड 8 के वार्ड सदस्य महेन्द्र ¨सह ने की। बैठक में आए सभी सदस्यों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वार्ड सदस्य का संगठन के लिए वार्ड संघ का चुनाव किया गया। जिसमें वार्ड 8 के वार्ड सदस्य महेन्द्र ¨सह को अध्यक्ष, वार्ड एक की वार्ड सदस्य रूबी कुमारी को सचिव व वार्ड 9 के वार्ड सदस्य सैनिक कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें