धमकी के बाद बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर बढ़ी पुलिस की चौकसी
नालंदा। पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद बिहारशरीफ व राजगीर रेलवे
By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 08:20 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 08:20 PM (IST)
नालंदा। पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद बिहारशरीफ व राजगीर रेलवे स्टेशन पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गयी है। रेल पुलिस ने यात्रियों के टिकट के साथ साथ सामानों की जांच शुरू कर दी है। राजगीर-बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तमाम ट्रेनों में जांच अभियान तेज कर दी गई है। हर आने जाने वाले संदिग्ध यात्रियों पर रेल पुलिस पैनी नजर रख रही है। बता दें कि दो दिन पूर्व पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी के बाद रेल पुलिस के अलावा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। राजगीर-बिहारशरीफ पर्यटन स्थल को लेकर इस रेलखंड पर भी पुलिस बलों का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें