औचक निरीक्षण में गायब मिले दो एएनएम के वेतन पर रोक, स्पष्टीकरण
नालंदा। औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब पाए जाने पर सिविल सर्जन डॉ. सुबोध प्रसाद ¨सह ने दो एएनएम देव
नालंदा। औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब पाए जाने पर सिविल सर्जन डॉ. सुबोध प्रसाद ¨सह ने दो एएनएम देवंती कुमारी व रेणु कुमारी के वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। सीएस ने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार की सुबह 9.30 बजे अस्थावां प्रखंड के आइयाव अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एपीएचसी बंद पाया गया। यहीं नहीं मौके पर से उक्त दोनों एएनएम गायब पाए गए। सीएस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को समय से एपीएचसी में रोस्टर के आधार पर चिकित्सकों को उपस्थित रहना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि एपीएचसी बंद रहना बड़ा ही गंभीर बात है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। बता दें कि एक दिन पहले भी सीएस ने राजगीर व सिलाव पीएचसी का निरीक्षण किया था जहां से आठ चिकित्सक व कर्मी गायब पाए गए थे। उन्होंने सभी के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण पूछा है। सीएस ने कहा कि यह जांच नियमित चलती रहेगी। यदि चिकित्सक व कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो वे लोग कार्रवाई के लिए तैयार रहें। ड्यूटी में लापरवाही घोर अनियमितता का परिचायक है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।