बदमाशों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
नालंदा। बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला
नालंदा। बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना सिलाव थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जाता है कि महिला घर में गोतनी के साथ थीं। इसी दौरान गांव के ही अरविन्द यादव, मंटू प्रसाद एवं ¨पटू प्रसाद घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दोनों महिला ने अपनी आबरू बचाते हुए चीख चिल्लाई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लोग को आते देख तीनों बदमाश महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर नाम बताउगी तो गोली मार देंगे। महिला को पिस्तौल की बट से मारा भी और दीवाल फांदकर भागने में सफल रहा। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाते हुए आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार है।