पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
सामुदायिक भवन में गुरुवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सांसद ने सम्मानित किया।
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 06:28 PM (IST)
नालंदा। सामुदायिक भवन में गुरुवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने शाल देकर मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रतिनिधियों में प्रमुख अंतर देवी, उपप्रमुख सुनीता देवी, संजय कुमार वर्मा, ममता देवी, उषा सिन्हा, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, अरुण कुमार, रंजू देवी, सविन्द कुमार, शिव कुमार गोप, कुसुम देवी, अनिल कुमार ¨सह, विमला देवी सहित कुल 31 लोग शामिल है। सांसद ने क्षेत्र की समस्याओं के निबटान को ले अपने स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन जद (यू) प्रखंड अध्यक्ष सतीश चंद्र प्रसाद ¨सह ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें