पंचायत उपचुनाव कल, प्रचार बंद
नालंदा। प्रखंड की चार पंचायत में मंगलवार को कुल छह पदों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को
नालंदा। प्रखंड की चार पंचायत में मंगलवार को कुल छह पदों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार रविवार को बंद हो गया। इस उप चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। यहां बता दें कि प्रखंड में पंचायत चुनाव के दौरान कुल 14 पद किसी कारणवश खाली रह गया था। उसी रिक्त पदों के भरने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होते ही प्रखंड में शेष रिक्त पदों को भरने को लेकर उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई थी। प्रखंड के कुल 14 पदों के लिए उपचुनाव कराया जाना था जिसमें से 12 पद ग्राम कचहरी सदस्य व 2 पद ग्राम पंचायत सदस्य का शामिल है। कुल 12 ग्राम कचहरी सदस्य में से 8 ग्राम कचहरी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके। शेष 6 पदों को लेकर उपचुनाव होना है। ग्राम पंचायत राज रामपुर के वार्ड 6 वार्ड सदस्य पद, ग्राम पंचायत राज नगरनौसा के वार्ड 9 एवं वार्ड 11 में पंच पद, ग्राम पंचायत राज दामोदरपुर बलधा के वार्ड 4 एवं वार्ड 13 में पंच पद, ग्राम पंचायत राज काछियावां के वार्ड 15 में वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।