बेना में ओएफसी तार कटा, नालंदा में रिजर्वेशन व्यवस्था पूरी तरह ठप
नालंदा। बेना में ओएफसी तार कट जाने के कारण शुक्रवार को बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन क
नालंदा। बेना में ओएफसी तार कट जाने के कारण शुक्रवार को बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन की आरक्षण व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई। दो बजे के बाद स्टेशन से एक भी टिकट नहीं कटा। बेना में ओएफसी तार कट जाने कारण के बख्तियारपुर और राजगीर रूट के सभी स्टेशनों पर रिजर्वेशन व्यवस्था फेल हो गई। इन स्टेशनों में राजगीर, नालंदा, बिहारशरीफ, हरनौत शामिल हैं। रिजर्वेशन व्यवस्था फेल होने से यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि अक्सर इस तरह की कुव्यवस्था स्टेशन में बनी रहती है। आरक्षण के इंतजार में यात्री दिन भर इधर-उधर भटकते रहे। स्टेशन मास्टर चन्द्रशेखर प्रसाद ने बताया कि बेना में ओएफसी तार कट गई है। तार ठीक करने में कर्मी लगे हुए हैं। जल्द ही लाइन खराबी को दूर कर लिया जाएगा। दो बजे के बाद तार कटी है। शाम सात बजे तक एक भी टिकट नहीं कटा है। इससे लाखों के राजस्व की भी हानि हुई है।