भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक
रविवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई।
नालंदा। रविवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर लाल यादव ने की। बैठक में जिला महामंत्री सह प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने संगठन को मजबूत, बूथ अध्यक्षों के आवास पर झंडोत्तोलन करने का निवेदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एवं भारतीयता को बचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इन सेकुलर वादियों से इसकी रक्षा नहीं हो सकती। बैठक में बढ़े हुए बिजली वृद्धि पर मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया गया। इसमें उपस्थित सदस्य एवं अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला कार्य समिति के सदस्य रवींद्र प्रसाद, लाल बाबू प्रसाद, जनक प्रसाद, नीरज कुमार, महानंद पासवान, अवध किशोर प्रसाद, राम जी चौधरी, अशोक कुमार ¨सह, जिला परिषद पुरुषोत्तम जैन, देव कुमार, पप्पू जी इत्यादि मौजूद थे।