किसानों को जागरूक किया बिना खेती का विकास असंभव
हॉर्टिकल्चर कॉलेज नूसराय में कृषि शिक्षा दिवस मनाया गया।
नालंदा। हॉर्टिकल्चर कॉलेज नूसराय में कृषि शिक्षा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंचम कुमार ¨सह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमडी ओझा व अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. पंचम कुमार ¨सह ने कहा कि किसानों और समाज को जागरूक किए बिना खेती का विकास असंभव है। बिहार के विकास के लिए कृषि शिक्षा आवश्यक है। वहीं वरीय वैज्ञानिक डॉ. एमडी ओझा ने कहा कि समृद्ध बिहार का निर्माण तभी होगा जब यहां की कृषि उन्नति की उड़ान भरेगी। इसलिए आज कृषि शिक्षा की जरूरत है। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के अलावा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। वहीं कृषि शिक्षा दिवस के मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच कृषि से संबंधित विषय पर निबंध, वाद-विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर डॉ. पीडी माने, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रंजू, डॉ. एपी ¨सह, डॉ. सरदार सुनील ¨सह, डॉ. दिव्या तिवारी, ई.मनीष, डॉ. निखत, डॉ. अलोक, संजीव कुमार, नटवर लाल बसेरा सहित अन्य मौजूद थे।