मासिक विरासत यात्रा का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय मासिक विरासत यात्रा का आयोजन अजातशत्रु किला मैदान ।
नालंदा। अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय मासिक विरासत यात्रा का आयोजन अजातशत्रु किला मैदान रविवार को किया गया। जिसमें बिहार विरासत समिति के सदस्य के अलावा विश्वविद्यालय व राजगीर के बुद्धिजीवी वर्ग के कुल 20 लोगों का दल ने यहां के पुरातात्तिवक स्थलों का शोध सह अवलोकन किया। विरासत यात्रा का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा शशि अहलावत व खुदरा व्यावसायिक संघ राजगीर के अध्यक्ष निरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह विरासत यात्रा अजातशत्रु किला मैदान के प्राचीन की चहारदीवारी के किनारे से गुजरते हुए शालीग्राम कूप, भरत कूप के रास्ते वैतरणी धाम के घाट पर पहुंची। जहां शशि अहलावत ने वैतरणी घाट के पौराणिक व इसके मलमास मेले में बढ़ जाने वाले महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं वैतरणी घाट परिसर में पुराने टीले में उभरे प्राचीन ईंटों का रुककर अवलोकन करते हुए विरासत यात्रा के सदस्यों ने जानकारियां बटोरी। इस दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस ईंट को मौर्य कालीन बताया। यह विरासत यात्रा लगभग दो से भी अधिक घंटे तक जारी रहा। इस अवसर पर पृथा मुखर्जी, आजाद ¨हद गुलशन नन्दा, अनालिसा मनसुखानी, आदित्य चतुर्वेदी, सौरजीत घोष, सागरिका शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।