विधि जागरूकता शिविर का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार।
नालंदा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष सह जज जितेन्द्र कुमार के आदेशानुसार सचिव सह एडीजे राजेश कुमार पांडे के निर्देशन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन पैनल अधिवक्ता कुमारी प्रियंका सिन्हा व पीएलभी प्रिया कुमारी के निर्देशन में वैवाहिक विवाद से संबंधित विषय पर स्थानीय बबुरबन्ना के खिदरचक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को वैवाहिक विवाद से संबंधित कानून की जानकारी मुहैया कराते हुए कहा कि विवाहित लड़कियां के लिए पर्याप्त कानून बने हुए हैं। विवाद की स्थिति में इसके हल के लिए जिले में स्थापित पारिवारिक न्यायालय में वाद दाखिल कर सकती है। बाद में आपस में समस्या सुलभ हो जाने पर वे न्यायालय परिसर में स्थित विधिक सेवा प्राधिकार के सुलह केन्द्र में आवेदन देकर निशुल्क निपटारा करा भी सकती है। उन्होंने बताया कि असहाय युवतियों को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से भी मुकदमा लड़ने के लिए सहायता दी जाती है।