जिले में एक लाख नए सदस्य बनायेगी लोजपा
नालंदा। सोमवार की शाम स्थानीय बाजार के बस स्टैंड के समीप लोजपा जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने प्रेस कॉन्फ
नालंदा। सोमवार की शाम स्थानीय बाजार के बस स्टैंड के समीप लोजपा जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मौजूदा समय में सूबे में अराजकता का माहौल बना हुआ है। महागठबंधन की सरकार के लोग गुंडागर्दी की सीमा पार कर चुके हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के यहां आईटी के जांच के बाद भाजपा कार्यालय पर धावा बोलना लोकतंत्र पर प्रहार कहा जा सकता है। आश्चर्य की बात तो यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई ठोस करवाई नहीं कर रहें हैं। सूबे में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण चरम पर है। सूबे में किसान,मजदूर व दलितों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गयी है। बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार से उब चुकी है। राजू पासवान ने कहा कि नालंदा में लोजपा ने एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है। नये सदस्य बनाने के लिए 25 मई को अस्पताल चौराहा पर टेंट लगाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी। इस मौके पर राम रतन पासवान,र¨वद्र शास्त्री,आशुतोष ¨सह,दुखी पासवान,शशि कुमार, रामप्रवेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे।