विद्यालय में मनाई गई कस्तूरबा गांधी की जयंती
नालंदा। मंगलवार को प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय वादी में कस्तूरबा गांधी की जयंती हर्षोल
नालंदा। मंगलवार को प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय वादी में कस्तूरबा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी कस्तूरबा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्डेन प्रेम पुष्पालता ने किया। अनुश्रवण हेतु जिले से आए सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ¨सह व सर्व शिक्षा के सहायक अभियंता रुपेंद्र कुमार ने भी कस्तूरबा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं को उनके पद चिह्न पर चलने की सलाह दी। इसके अलावा अनुश्रवण हेतु डायट से आए प्रशिक्षु अशोक कुमार भारती व कृष्णमुरारी प्रसाद ने छात्राओं से निबंध, कविता, चित्रांकन, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीडीओ सह आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, बीआरपी नवीन कुमार गौतम, अजय प्रसाद सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।