भाभी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया तो पत्नी की ले ली जान, जला डाला
पत्नी अवैध संबंध में बाधक बनी तो उसकी हत्या कर दी तथा उसकी दो साल की बेटी को भी गायब कर दिया। फिर, शव को जला रहा था कि पुलिस के आने की भनक पाकर भाग गया। पुलिस ने अधजला शव बरामद कर लिया।
नालंदा। पत्नी अवैध संबंध में बाधक बनी तो उसकी हत्या कर दी तथा उसकी दो साल की बेटी को भी गायब कर दिया। फिर, शव को जला रहा था कि पुलिस के आने की भनक पाकर भाग गया। पुलिस ने अधजला शव बरामद कर लिया। आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ फरार है और पुलिस उसकी खोज में छापेमारी कर रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुरौराडीह गांव की है।
गांव के रामाधीन की शादी सात साल पहले निक्की से हुई थी। दोनों को एक बेटा व एक बेटी हुई। निक्की के भाई सिन्टु कुमार ने आरोप लगाया कि उसके जीजा का अपनी भाभी से अवैध संबंध था। इस कारण उसकी बहन को प्रताडि़त किया जा रहा था। एक सप्ताह पूर्व निक्की ने अपने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसका विरोध करने पर उसके साथ ससुराल वालों ने बेरहमी से मारपीट की थी, फिर मायके भेज दिया था।
सिन्टु के अनुसार, निक्की को उसका पति बीते गुरुवार को विदा कराकर वापस अपने घर ले गया, जहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृतका की मां सविता देवी ने पति समेत पांच लोगों को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन घटना के तीसरे दिन तक उनका पता नहीं चला है। पुलिस मृतका की लापता बेटी की भी तलाश कर रही है।
ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया। लेकिन, महिला की गर्दन पर रस्सी का निशान देखकर पुलिस को शक हो गया।