नूरसराय में बनाए गए थे चार चलंत बूथ
नालंदा। तीसरे चरण के पंचायत चुनाव नूरसराय प्रखंड में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह
By Edited By: Published: Mon, 02 May 2016 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 06:45 PM (IST)
नालंदा। तीसरे चरण के पंचायत चुनाव नूरसराय प्रखंड में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शुरू हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाता लाइन में लगकर शांतिपूर्वक मतदान का प्रयोग किया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नूरसराय प्रखंड के 17 पंचायत में 241 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने वोट दिए। प्रखंड क्षेत्र में चार चलंत बूथ भी बनाए गए थे। वहीं मध्य विद्यालय संगत में आदर्श बूथ भी बनाया गया था। आदर्श बूथ पर पानी, शौचालय सहित तमाम सुविधा मौजूद था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें