नगर पालिका आम निर्वाचन को ले कोषांग गठित
नालंदा। नगर पालिका आम निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के साथ विभिन्न कोषांगों का ग
नालंदा। नगर पालिका आम निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के साथ विभिन्न कोषांगों का गठन भी कर दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने दिल्ली से दूरभाष से दी। उन्होंने बताया कि जितने कोषांग का गठन किया गया है उन सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार होंगे। यही नहीं उप विकास आयुक्त की जवाबदेही होगी कि वे लगातार कोषांगों द्वारा किए जा रहे चुनाव संबंधी कार्यों का अनुश्रवण तथा उसकी समीक्षा करेंगे। डीएम ने कहा कि कोषांगों के वरीय पदाधिकारी अपने कोषांग के कार्ययोजना की तैयारी व क्रियान्वयन समय पर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी संचिका का निष्पादन त्वरित करने के लिए पदाधिकारी हाथो-हाथ करेंगे। सभी कार्य समय पर पूरा करना होगा। डीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय में जिला स्थापना शाखा खोला गया है। उसके वरीय प्रभार एडीएम मो. खब्बीर तथा कोषांग के नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता विजय कुमार उपाध्याय होंगे। वहीं अन्य पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव डीपीओ शिक्षा, कुमार ज्योति जिला सूचना विज्ञान केन्द्र पदाधिकारी तथा आशीष कुमार आईटी प्रबंधक सहयोगी के तौर पर कार्य करेंगे। वहीं परिवहन कोषांग के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार होंगे। वहीं नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेन्द्र नाथ होंगे। इनका सहयोग लिपिक सत्येन्द्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद ¨सह व सूरज कुमार तथा अनुसेवक इन्द्रदेव प्रसाद करेंगे। डीएम ने बताया कि नगर पालिका कोषांग का जो गठन किया गया है उसके वरीय प्रभार में एडीएम मो. खब्बीर रहेंगे तथा नोडल पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी एलेन अरविन्द डीन रहेंगे। वहीं सहयोगी के तौर संविदा लिपिक अरुण कुमार सिन्हा, नाजीर वैद्यनाथ मंडल, जनार्दन शर्मा तथा रंजीत कुमार रहेंगे। गठित विधि कोषांग गोपनीय शाखा के वरीय प्रभार में जिला गोपनीय शाखा प्रभारी सह डीसीएलआर राकेश कुमार गुप्ता तथा नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता ब्रजेश कुमार रहेंगे। सहयोगी के तौर पर लिपिक नीलम चौधरी, राधिका रमण, द्वारिका कुमार, कार्यपालक सहायक राजीव कुमार व नागेश कुमार तथा लेखापाल सह डाटा इंट्री आपरेटर अनिल कुमार शर्मा होंगे। इसके अलावा सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव तथा नोडल पदाधिकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी मो. अमजद हयात वर्क होंगे। इनके सहायक संजय कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बिहारशरीफ संजय कुमार, तथा सहयोगी लिपिक रहेंगे महेश चौधरी, अभिषेक कुमार, संविदा लिपिक केशो राम, लिपिक अजीत कुमार श्रीवास्तव, सुमंत पासवान व जयराम दास रहेंगे। इसके अलावा गठित मीडिया कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी लाल बाबू ¨सह तथा सहयोगी रामाकांत द्विवेदी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिहारशरीफ रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण ईवीएम कोषांग के वरीय प्रभार में निदेशक लेखा एवं प्रशासन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नालंदा संतोष कुमार श्रीवास्तव होंगे। इनके सहयोग के लिए कार्यपालक अभियंता शहरी विकास अभिकरण मोरंजन कुमार पांडेय तथा कार्यपालक अभियंता एल.ए.ई.ओ विशंभर कुमार चतुर्वेदी, सहायक अभियंता एलएइओ राजेन्द्र प्रसाद व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं संचार योजना सह रूट चार्ट एवं तकनीकी कोषांग का वरीय प्रभार वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार तथा नोडल पदाधिकारी कुमार ज्योति जिला सूचना विज्ञान केन्द्र पदाधिकारी रहेंगे। डीएम ने बताया कि नगर पालिका, नगर पंचायतों के लिए अलग-अलग व्यय लेखा कोषांग का गठन किया गया है। यह कोषांग वाणिज्य कार्यालय में स्थापित किया गया है। इसके वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार तथा नोडल पदाधिकारी सहायक वाणिज्य कर आयुक्त रहेंगे। इसके अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता कोषांग का गठन किया गया है इसके वरीय प्रभार में वरीय उप समाहर्ता राम बाबू तथा नोडल पदाधिकारी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सच्चिदानंद झा रहेंगे। महिला हेल्प लाइन कोषांग के वरीय प्रभार में अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कपिल कुमार तथा नोडल पदाधिकारी गायत्री कुमारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी होंगी। डीएम ने बताया कि इसके अलावा प्रेक्षक तथा मत पत्र कोषांग का गठन किया गया है जिसमें मत पत्र कोषांग के परीय प्रभार में जिला भूअर्जन पदाधिकारी सुबोध कुमार ¨सह रहेंगे तथा नोडल पदाधिकारी कोषागार प्रभारी राजेश कुमार ¨सह रहेंगे।