शिष्या ने गुरुजी पर यौन शोषण की एफआइआर
नालंदा। सामाजिक मानवता को कलंकित करते हुए गुरुजी ने अपनी ही शिष्या के साथ यौन शोषण किया।
नालंदा। सामाजिक मानवता को कलंकित करते हुए गुरुजी ने अपनी ही शिष्या के साथ यौन शोषण किया। इस मामले में पीड़िता ने मंगलवार को गुरुजी के विरुद्ध बिहारशरीफ की पावापुरी ओपी में एफआइआर दर्ज कराई है।
बताया जाता है कि स्थानीय दुर्गापुर स्थित एक को¨चग के संचालक सुबोध कुमार ने अपनी शिष्या के साथ यौन शोषण पिछले एक सप्ताह से कर रहा था। शिष्या के बार बार विरोध करने पर सुबोध ने जान से मारने की धमकी दे डाली। जिससे घबरा कर शिष्या ने अपने परिजनों के सहयोग से पावापुरी थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष रामसूरत ¨सह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी सुबोध को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आरोपी को खोजने को¨चग गई थी। लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकला।