दो गुटों में जमकर हुई मारपीट,दस लोग भेजे गए जेल
नालंदा। सिलाव प्रखंड के खेमजी बिगहा गांव में नाली के पानी गिराने के विवाद में दो गुटों में जमकर रोड़े
नालंदा। सिलाव प्रखंड के खेमजी बिगहा गांव में नाली के पानी गिराने के विवाद में दो गुटों में जमकर रोड़ेबाजी एवं मारपीट की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि छोटे यादव के द्वारा नाली का पानी यादव के खेत में बहाया जा रहा था। जिस पर सुखु यादव ने अपने खेत में नाली का पानी जाने से रोक दिया। जिसके चलते छोटन यादव एवं सुखु यादव आपस में भिड़ गए और दोनों ओर से समर्थकों के साथ जमकर मारपीट एवं ईंट पत्थर चलना शुरू हो गया। और देखते ही देखते पूरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को नियंत्रण कर लिया।और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया गया। प्रथम पक्ष की ओर से छोटन यादव, अर्जुन यादव, बाली यादव, भज्जू यादव,सरवन यादव, नरेश यादव एवं दूसरे पक्ष के द्वारा सुखु यादव ,चंद्र यादव, गोरे लाल यादव ,दशरथ यादव, विजय यादव ,उमेश यादव को अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें चंदर यादव एवं नरेश यादव छोड़ दोनों पक्षों के दस व्यक्तियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।