लू लगने से किसान की मौत
नालंदा। अनुमंडल के करायपरसुराय थाना के करायपरसुराय के कुड़ी पोखर निवासी किसान विजय म
By Edited By: Published: Mon, 02 May 2016 06:35 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 06:35 PM (IST)
नालंदा। अनुमंडल के करायपरसुराय थाना के करायपरसुराय के कुड़ी पोखर निवासी किसान विजय महतो की लू लगने से मौत हो गयी। घटना रविवार की रात की है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार रविवार को दिन में विजय महतो खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गयी। तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन रात में ही इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि लू लगने से उनकी मौत हो गयी है। करायपरसुराय के अंचल अधिकारी के निर्देश पर मुखिया ने अंत्येष्टि के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना से तत्काल राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध करायी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें