किसान की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार
सोए अवस्था में किसान का सिर कुचल कर हत्या करने के आरोप में मृतक के भाई को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वेन थानाध्यक्ष विगाउ राम ने बताया कि क्षेत्र के शहरी गांव में किसान विजय ¨सह अपने घर में अकेले सोए थे।
नालंदा। सोए अवस्था में किसान का सिर कुचल कर हत्या करने के आरोप में मृतक के भाई को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वेन थानाध्यक्ष विगाउ राम ने बताया कि क्षेत्र के शहरी गांव में किसान विजय ¨सह अपने घर में अकेले सोए थे। इसी दौरान उनकी हत्या सिर कुचल कर कर दी गई थी। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया था।, उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक के साला दिनेश ¨सह ने अपने बहनोई के भाई धीरेन्द्र कुमार के विरुद्ध प्राथमकी दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि मेरे बहनोई को कोई संतान नहीं होने के कारण उनकी सम्पत्ति हड़पने के उद्देश्य से उनकी हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह जाने की कोशिश कर रही है कि मुख्य आरोपी के अलावा और इस घटना में कौन-कौन संलिप्त थे। पुलिस हर पहलू पर जांच कर घटना की संलिप्त अन्य लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।