आज भी किसानों का हाल है बदहाल
नालंदा। केंद्र की सत्ता पर नरेन्द्र मोदी की सरकार को काबिज हुए तीन साल गुजर गए। लेकिन किसानों की हाल
नालंदा। केंद्र की सत्ता पर नरेन्द्र मोदी की सरकार को काबिज हुए तीन साल गुजर गए। लेकिन किसानों की हालात आज भी काफी बदहाल है। न तो केन्द्र सरकार किसानों के वायदें पूरे हुए और न ही उनके लिए अच्छे दिन आए। बस सबकुछ घोषणाओं तक सिमट कर रह गया। उक्त बातें बिहार प्रदेश राजद किसान प्रकोष्ठ के महासचिव विनोद यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने किसानों को उपज की लागत में 50 प्रतिशत रकम जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया था। श्री यादव ने कहा की केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा देने का काम कर रही है। देश भर में किसान आत्महत्या कर रहे है। उसके बावजूद सरकार कॉपोरेट घरानों के हित में काम कर रही है । उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। यहां के 80 प्रतिशत लोग कृषि पर ही निर्भर है। बावजूद केन्द्र की सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है।