48 घंटे बाद भी ऋतिक का सुराग नहीं
नालंदा। एकंगरसराय में 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ऋतिक का कोई सुराग नहीं मि
By Edited By: Published: Wed, 04 May 2016 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 03:01 AM (IST)
नालंदा। एकंगरसराय में 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ऋतिक का कोई सुराग नहीं मिलने से आक्रोशित उसकी मां जैसे ही रोते हुए घर से बाहर निकली कि आसपास के सैकड़ों पड़ोसी महिला उनके साथ थाने के लिए चल पड़ी। अपने कलेजे के टुकड़े के गायब होने से व्यथित ऋतिक के मां का धैर्य टूट चुका था। आरोपित आशीष के मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर थाने पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं का आक्रोश देख सभी सकते में थे। बाद में काफी समझाने बुझाने पर महिला शांत होकर थाना से तो निकली लेकिन चौक जाते-जाते उनका धैर्य पुन: जवाब दे गया और वे लोग धरना पर बैठ गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें