Move to Jagran APP

आरक्षण रोस्टर होते ही बहने लगी चुनावी बयार

नगर पंचायत निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर प्रकाशित होते ही यहां चुनावी बयार बहनी लगी है।

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 02:51 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 02:51 AM (IST)

नालंदा। नगर पंचायत निकाय चुनाव के आरक्षण रोस्टर प्रकाशित होते ही यहां चुनावी बयार बहनी शुरू हो गई है। वर्तमान वार्ड पार्षद से लेकर चुनाव लड़ने का मन बना रहे तमाम अभ्यर्थी अपने जीत पक्की करने के लिए सीटों का चयन करने के जुगाड़ में लग गए हैं। नए आरक्षण रोस्टर में नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों का तस्वीर बदल गया है जो सीट पूर्व में आरक्षित था। वो सामान्य और जो सामन्य था वो आरक्षित और महिला आरक्षित हो गया है। जिसके वजह से वर्तमान के सभी वार्ड आयुक्तों को अपना-अपना सीट बदलने की नौबत आ गई। वहीं हर वार्ड में कुछ नए चेहरे भी दिखाई पड़ने लग गए हैं। जो चुनाव लडने का पूरी तरह से मन बनाए हुये नजर आ रहे हैं तथा अपनी समर्थन में अभी से ही लोगों को पटाने में लग गए हैं। चाय चुस्की का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं कुछ लोग एक से अधिक सीटों से भी चुनाव लड़ने को मन बना रहे हैं। कुछ वैसे वर्तमान पार्षद जिनका सीट आरक्षण रोस्टर से बदलकर महिला सामन्य या महिला आरक्षित हो गया है। वैसे पार्षद अपनी पत्नी, भाभी, और मां को चुनाव लड़ाने के जुगाड़ में लगे दिख रहे हैं। इसके लिए आम जन का नब्ज टटोलने के जुगाड़ में लग गए हैं।

loksabha election banner

नगर पंचायत राजगीर के वार्डों के बदले स्वरूप

संख्या पुराना रोस्टर नया रोस्टर

1 महिला सामान्य सामन्य अन्य

2 आरक्षित अनुसूचित जाति सामान्य अन्य

3 सामान्य अनुसूचित जाति अन्य

4 अनुसूचित जाति अन्य पिछडा वर्ग अन्य

5 महिला महिला सामान्य

6 महिला पिछडा वर्ग महिला

7 पिछडा वर्ग सामान्य महिला

8 सामान्य अ. जा. सामान्य

9 अ. जा. महिला सामान्य

10 अ. जा. पिछडा वर्ग

11 पिछडा वर्ग महिला सामन्य

12 सामान्य महिला सामान्य

13 महिला सामान्य

14 सामान्य अ. जा.

15 सामान्य अ. जा. महिला

16 पि. म. महिला सामान्य

17 महिला सामान्य

18 सामान्य महिला अ. जा.

19 अ.जा. महिला महिला सामान्य

मालूम हो कि नगर पंचायत राजगीर के नए इस रोस्टर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग, सह वरीय उपसामहर्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नालन्दा सभी पदाधिकारियों का अनुमोदन के बाद इसका प्रकाशन किया गया है। नए रोस्टर के प्रकाशन पूर्व लोगों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। जिस पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.